जया बच्चन बोलीं – इसलिए की अमिताभ बच्चन से शादी

जया बच्चन बोलीं – इसलिए की अमिताभ बच्चन से शादी

राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी नातिन नव्या की शादी, अपने करियर, पैपराज़ी और पति अमिताभ बच्चन के बारे में खुलकर बात की।

वो रविवार को मोजो स्टोरी के कार्यक्रम ‘वी द वीमेन’ में बरखा दत्त से बातचीत कर रही थीं।


“मैं नहीं चाहती नव्या शादी करे”

जब बरखा दत्त ने पूछा कि क्या आज के समय में शादी पुरानी होती जा रही है, तो जया बच्चन ने कहा कि वो इस बात से काफी हद तक सहमत हैं।

अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा की शादी पर उन्होंने कहा:

“मैं नहीं चाहती नव्या अभी शादी करे। वो अब 28 साल की होने वाली है और आज के बच्चे हमसे ज्यादा स्मार्ट हैं।”


पैपराज़ी से नाराज़गी पर बोलीं

अक्सर कैमरों पर गुस्सा करती दिखने वाली जया बच्चन ने पैपराज़ी को लेकर कहा:

“मीडिया से मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है, लेकिन पैपराज़ी से ज़ीरो। ये लोग बस फोन लेकर तस्वीरें लेते हैं, इन्हें कोई ट्रेनिंग नहीं होती।”

सोशल मीडिया पर नफरत मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


अमिताभ बच्चन से शादी क्यों की?

जब उनसे पूछा गया कि अमिताभ और उनमें क्या फर्क है, तो जया ने बताया:

“अमित जी कम बोलते हैं, लेकिन सही समय पर बोलना जानते हैं। मैं खुलकर बोलती हूं। उनका व्यक्तित्व अलग है और इसी लिए मैंने उनसे शादी की।”


राजनीति पर भी बोलीं

जया बच्चन ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन राजनीति में आए थे, तो उन्होंने उनका पूरा समर्थन किया था और खुद डोर-टू-डोर कैंपेन किया था।


करियर छोड़ने पर क्या बोलीं?

अपने फिल्मी करियर को छोड़ने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला बेटी श्वेता की वजह से लिया।

“एक दिन श्वेता ने कहा, आप शूट पर मत जाओ, पापा को जाने दो। तब मुझे लगा कि रुकने का समय आ गया है।”

बाद में वो फ़िल्म “हज़ार चौरासी की मां” से फिर से फिल्मों में लौटीं।


जया बच्चन के इस इंटरव्यू ने एक बार फिर उनके साफ और बेबाक अंदाज़ को उजागर किया, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं और चर्चा भी।

Entertainment National