रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान ने कठिन समय में उपचार में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने दैनिक अखबार साथी संदेश के प्रधान संपादक मलय बैनर्जी को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग, संवेदना और प्रयासों के कारण ही उनका इलाज संभव हो सका और वे आज स्वस्थ जीवन जी पा रहे हैं।
इमरान खान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जनसंपर्क विभाग के निदेशक, सहायक निदेशक श्री संजीव तिवारी, तैकिर मैडम तथा पूरी जनसंपर्क विभाग की टीम का भी हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में इन सभी ने मानवीय संवेदना और सेवा-भावना के साथ उनकी मदद की, जो उनके जीवन का अमूल्य हिस्सा बन गया है।
इमरान खान ने कहा, “आप सभी का यह सहयोग मैं कभी नहीं भूलूंगा और जीवन भर आभारी रहूंगा।”

