रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। ED ने उन्हें सुबह पूछताछ के लिए बुलाया था और शाम को गिरफ्तारी की कार्रवाई की। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ED ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई है, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप है। जांच में सामने आया है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के कथित सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया।
मामले में आगे की जांच जारी है।

