रायपुर को जाम-मुक्त और सुंदर बनाने सड़क पर उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर को जाम-मुक्त और सुंदर बनाने सड़क पर उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

– राजधानी रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

– अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने सड़क, ट्रैफिक और निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति परखते हुए जरूरी निर्देश दिए।

सबसे पहले सांसद ऑक्सीजोन पहुंचे, जहां स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर इसे अधिक उपयोगी बनाने को कहा।

इसके बाद शंकर नगर मेन रोड में लंबे समय से चल रही जाम की समस्या पर संज्ञान लेते हुए सड़क को क्लियर करने और स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कचना में निर्माणाधीन रेल ब्रिज का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा करने को कहा।

साथ ही जोरा-कचना-मोवा होते हुए WRS तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को शहर की यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी बताते हुए प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया।

कचना क्षेत्र में रेलवे के स्वीकृत अंडरपास का भी अवलोकन किया गया।

दौरे के दौरान टीम नरहरिया तालाब और सिद्धार्थ चौक पहुंची, जहां प्रस्तावित दिव्यांग पार्क स्थल का निरीक्षण किया गया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर केवल राजधानी नहीं बल्कि प्रदेश की पहचान है,

इसलिए इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जन-अनुकूल बनाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नैतिक जिम्मेदारी है।

उनके दौरे के बाद प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता देखी गई, जबकि स्थानीय लोगों ने इसे शहर के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Chhattisgarh