लोकसभा में तकनीकी शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल

लोकसभा में तकनीकी शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल

नई दिल्ली/रायपुर, 8 दिसंबर।
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में देश की तकनीकी शिक्षा को AI, रोबोटिक्स, जीन-संपादन जैसी उभरती तकनीकों के अनुरूप ढालने की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से यह जानकारी मांगी कि युवा पीढ़ी को नई तकनीकी क्रांति के लिए कैसे तैयार किया जा रहा है।

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एआई, डेटा साइंस, स्पेस टेक्नोलॉजी और अन्य नई तकनीकों को तकनीकी शिक्षा में समाहित किया जा रहा है। साथ ही 5 वर्षों में 4200 करोड़ रुपये के बजट के साथ इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक शिक्षा में बड़े सुधार लागू किए जा रहे हैं, जिससे करीब 5.2 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

बृजमोहन अग्रवाल पूर्व में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं और हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कर शिक्षा प्रबंधन में नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाया है। उनकी यह पहल युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

National