धान खरीदी 2 दिन बढ़ी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

धान खरीदी 2 दिन बढ़ी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार की बड़ी चूक सामने आने के बाद आखिरकार साय सरकार को दो दिन की अतिरिक्त खरीदी का फैसला लेना पड़ा है। कांग्रेस के दबाव और किसानों के आंदोलन के बाद सरकार ने 4 और 5 फरवरी को फिर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि जिन किसानों का टोकन कट चुका था लेकिन वे तय समय में धान नहीं बेच पाए, साथ ही जिनका पंजीयन या सत्यापन लंबित था, उन्हें अब एक और मौका दिया जाएगा। इस अवधि में केवल उन्हीं किसानों से खरीदी होगी जो पहले किसी कारणवश वंचित रह गए थे।

सरकार ने बारदाना और हमालों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विपक्ष ने इसे सरकार की संवेदनशीलता नहीं बल्कि कांग्रेस और किसानों के दबाव में लिया गया यू-टर्न बताया है।

Chhattisgarh