धान खरीदी की गाइडलाइन जारी — 15 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

धान खरीदी की गाइडलाइन जारी — 15 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य सरकार ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी को लेकर अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी निर्देश में क्या है देखिए

– राज्य सरकार ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी को लेकर अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। सरकार ने समय सीमा स्पष्ट करते हुए सभी जिलों और समितियों को तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि धान खरीदी को ‘अतिआवश्यक सेवा’ की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्य में कोताही बरतता है या खरीदी व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ कार्य निषेध (ड्यूटी से प्रतिबंध) की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों में व्यवस्था और निगरानी सुनिश्चित की जाए। धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले अब सभी जिलों में तैयारी तेज होने की उम्मीद है।

Chhattisgarh