पीएम मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — रजत जयंती उत्सव में होंगे शामिल, ट्रैफिक और सुरक्षा की कड़ी तैयारी

पीएम मोदी का 1 नवंबर को रायपुर दौरा — रजत जयंती उत्सव में होंगे शामिल, ट्रैफिक और सुरक्षा की कड़ी तैयारी

छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती उत्सव) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य स्तरीय उत्सव का हिस्सा बनेंगे।


योजनाओं की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

पीएम मोदी के काफिले के गुजरने वाले 6 चुनिंदा स्थानों पर विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से —

लखपति दीदी

महतारी वंदन योजना

ऑपरेशन सिंदूर

छत्तीसगढ़ एवं नक्सली मुक्त भारत की झांकी

किसान सम्मान एवं कृषक उन्नत योजना

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की संयुक्त झांकियां भी प्रदर्शन का हिस्सा रहेंगी।


ट्रैफिक के लिए रूट चार्ट जारी

रायपुर जिला प्रशासन ने 1 नवंबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

सुबह 8 से 10 बजे तक एयरपोर्ट टर्निंग से कायाबांध, एकात्म पथ, CBD बिल्डिंग रोड, मंत्रालय मेफेयर रोड से सेक्टर-24 तक मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।

नया रायपुर सेक्टर–24 से सत्य साईं अस्पताल तक पीएम का काफिला मेफेयर रोड, CBD, मंदिर हसौद, परसदा स्टेडियम, झाझा तालाब मार्ग से होकर गुज़रेगा – यह पूरा मार्ग बंद रहेगा।

विधानसभा, ट्राइबल म्यूजियम और शांति शिखर के आसपास की सभी सड़कों पर भी आवागमन नियंत्रित रहेगा।

आने वालों के लिए वैकल्पिक रूट भी तय किए गए हैं —

महासमुंद/आरंग: राजू ढाबा → सेरीखेड़ी → कायाबांध

बलौदा बाजार/बिलासपुर: मंदिर हसौद → सेरीखेड़ी → सेक्टर-22

दुर्ग-भिलाई/बेमेतरा/बालोद: पचपेड़ी नाका → माना मार्ग → मुक्तांगन

अभनपुर: माना तूता मार्ग से प्रवेश


सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

पीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल व राज्योत्सव कार्यक्रम को देखते हुए जमीन से आसमान तक सुरक्षा चाक–चौबंद रहेगी।

कुल 16 पार्किंग स्थल तैयार — जिनमें लगभग 13,000 वाहनों की क्षमता

प्रमुख पार्किंग स्थान: कन्वेंशन सेंटर, ग्राम तुता रोड, मुक्तांगन (सामने/पीछे), सेक्टर–22, बालको अस्पताल, रेलवे स्टेशन रोड etc.

parkings स्थल से कार्यक्रम स्थल तक 100 ई–रिक्शा की विशेष व्यवस्था, ताकि लोगों को पैदल चलना न पड़े


“भव्य और परेशानी रहित आयोजन” — डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा —
“यह राज्य के लिए गौरव का विषय है कि हम अपना 25वां स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मना रहे हैं। कार्यक्रम भव्य हो और जनता को किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं।”


1 नवंबर को राज्य उत्सव + पीएम दौरा — शहर में ट्रैफिक और सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से की है।

Chhattisgarh