साइंस कॉलेज मैदान को लेकर पीएमओ सख़्त: खेल गतिविधियों की रक्षा के लिए जांच के निर्देशनागेंद्र ब्रम्हभट्ट की शिकायत पर कार्रवाई शुरू

साइंस कॉलेज मैदान को लेकर पीएमओ सख़्त: खेल गतिविधियों की रक्षा के लिए जांच के निर्देशनागेंद्र ब्रम्हभट्ट की शिकायत पर कार्रवाई शुरू

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में खेलों के बजाय बढ़ते व्यवसायिक और राजनीतिक आयोजनों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गंभीरता दिखाई है।

– रायपुर निवासी नागेंद्र ब्रम्हभट्ट द्वारा भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए पीएमओ ने संबंधित मंत्रालय को विस्तृत जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मैदान उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है।

4–5 महीने तक खेले की जगह आयोजन—खिलाड़ियों पर असर
नागेंद्र ब्रम्हभट्ट ने पीएमओ को लिखे पत्र में कहा था कि साइंस कॉलेज मैदान शहर का प्रमुख खेल केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। लेकिन हर वर्ष लगभग चार से पाँच महीनों तक मैदान का उपयोग बड़े व्यवसायिक कार्यक्रमों, मेलों और राजनीतिक सभाओं में होने से मैदान की सतह को नुकसान पहुंचता है। इसका सीधा असर खिलाड़ियों की तैयारी पर पड़ता है।

नवा रायपुर में आयोजन करने का सुझाव
ब्रम्हभट्ट ने सुझाव दिया कि ऐसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नवा रायपुर जैसे विकसित इलाकों में किया जाए, जहां शहर की खेल गतिविधियों और यातायात दोनों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट
मामले को गंभीर मानते हुए पीएमओ ने इस शिकायत को आगे बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा विभाग सहित संबंधित मंत्रालय को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इससे उम्मीद जगी है कि भविष्य में साइंस कॉलेज मैदान को केवल खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।

Chhattisgarh