कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को सूरत की ही सेशन अदालत में चुनौती देंगे। राहुल फैसले के खिलाफ अपील दायर करने आज सूरत पहुंचे। राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल और कई बड़े नेता भी सूरत जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी गुजरात जाएंगी।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं का सूरत जाना शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए हैं। सूरत जाने से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी राहुल के आवास पर पहुंची। सोनिया और प्रियंका ने राहुल से मुलाकात की है।