रायपुर के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी बने

रायपुर के IAS रवि मित्तल को PMO में बड़ी जिम्मेदारी, डिप्टी सेक्रेटरी बने

– छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।

– कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि PMO में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनकी इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Chhattisgarh