रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) रायपुर जिला ग्रामीण की नई मंडल कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा जारी इस सूची में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार आरंग, मंदिर हसौद, समोदा, अटल नगर, अभनपुर, खोरपा, नवापारा, चम्पारण, धरसींवा और खरोरा मंडलों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समोदा मंडल में गोविंद वर्मा को अध्यक्ष और ग्राम कुरुद (कुटेला) निवासी संदीप सिन्हा को महामंत्री नियुक्त किया गया हैं।


