गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पवित्र त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंच, दुकानों, विभागीय स्टॉल और मीना बाजार की स्थापना की जा रही है। अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विशाल पार्किंग स्थल तथा वीवीआईपी हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा रही है।

