रणवीर सिंह विवाद में घिरे — ‘कांतारा’ की देवी को कहा “फीमेल भूत”, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

रणवीर सिंह विवाद में घिरे — ‘कांतारा’ की देवी को कहा “फीमेल भूत”, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) के एक इवेंट के दौरान उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सराहना करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिससे कर्नाटक के तुलु समाज के लोग नाराज़ हो गए हैं।

क्या कहा रणवीर सिंह ने?

इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा:

“मैंने ये फिल्म थिएटर में देखी, आपकी परफॉर्मेंस शानदार थी। खासकर तब, जब फीमेल घोस्ट आपके अंदर आ जाती है।”

इसके बाद रणवीर ने फिल्म के उस सीन की नकल भी की जिसमें ऋषभ के अंदर चामुंडा देवी का अवतार आता है। इसी बयान में देवी को “फीमेल घोस्ट” कहना भारी पड़ गया।


लोग क्यों नाराज़?

तुलु समाज में देव-पूजा की परंपरा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और फिल्म कांतारा इन्हीं भावनाओं पर आधारित है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि रणवीर ने देवी को ‘भूत’ बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं:

“देवी को भूत कह रहे हो? इतनी बड़ी फिल्म देखकर भी समझ नहीं आया!”

“ये ईश्वर का अपमान है।”


ऋषभ शेट्टी की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई में

कांतारा: चैप्टर 1 अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने:

दुनियाभर में — 800 करोड़+

भारत में — 912 करोड़+

की कमाई कर रिकॉर्ड कायम किया है।


रणवीर की अगली फिल्म जल्द रिलीज

वहीं रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।


क्या रणवीर माफी मांगेंगे?

हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के चलते माना जा रहा है कि वो जल्द इस पर स्पष्टीकरण या माफी दे सकते हैं।

Entertainment National