छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

– छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षण पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

– विभाग ने विषयवार रिक्तियां तय कर पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को भेज दी है।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 700 पदों में 625 सहायक प्राध्यापक,50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया गया है और विषयवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण भी संकलित कर 24 फरवरी 2026 को आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

सहायक प्राध्यापक पदों में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति, प्राणीशास्त्र और वाणिज्य जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। इनमें वाणिज्य के सबसे अधिक 75 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि कई प्रमुख विषयों में 50-50 पद तय किए गए हैं.

विभाग का कहना है कि आयोग द्वारा प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।
इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

वहीं, नियमित भर्ती पूरी होने तक कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्वीकृत पदों के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था जारी रखी गई है। इनमें बड़ी संख्या में पीएचडी और NET/SET उत्तीर्ण शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं.

Chhattisgarh