
रायपुर।
चौकी सिलतरा क्षेत्र में वंदना ग्लोबल कंपनी के सामने लूट का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ताराचंद बांधे पूर्व में नारकोटिक एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट, थाना उरला और सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। प्रार्थी के साथी पर चाकू से जानलेवा वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। धरसींवा थाना में अपराध क्रमांक 514/25 धारा 309(4), 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी —
- ताराचंद बांधे (24 वर्ष), निवासी भाटागांव सिलतरा
- नरेंद्र दांडेकर उर्फ पीलू (19 वर्ष), निवासी बिरगांव रायपुर

