संदीप सिन्हा ने जन्मदिवस को बनाया खास, स्कूल में बच्चों को कराया न्योता भोज, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संदीप सिन्हा ने जन्मदिवस को बनाया खास, स्कूल में बच्चों को कराया न्योता भोज, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आरंग। ग्राम कुरुद (कुटेला) निवासी युवा भाजपा नेता संदीप सिन्हा ने 19 जुलाई को अपने जन्मदिवस को खास बनाने के लिए गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को न्यौता भोज कराया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के समय दाल, चावल, सब्जी, खीर और केला परोसा गया। सभी बच्चों और स्कूल के शिक्षकों ने संदीप को जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही शिक्षकों और बच्चों ने संदीप को पेन और किताब उपहार स्वरुप प्रदान किए।

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संदीप सिन्हा ने अपने 25 वें जन्मदिवस के मौके पर शाला परिसर में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर ग्राम कुरुद के सरपंच गणेशराम सतनामी, शा. पूर्व मा. शा. के अध्यक्ष मनहरण चक्रधारी, दिनेश सिन्हा, मनीष सिन्हा, नरेंद्र साहू और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh