Sawan 2024 : सोमवार से शुरू हो रहा सावन, इस बार पड़ेंगे 5 सोमवार, जानें कब है हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, और रक्षाबंधन?

Sawan 2024 : सोमवार से शुरू हो रहा सावन, इस बार पड़ेंगे 5 सोमवार, जानें कब है हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, और रक्षाबंधन?

इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 को शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस बार सावन के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन मास का आरम्भ भी सोमवार से हो रहा है और सावन के अंतिम दिन भी सोमवार पड़ रहा है। इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार पड़ रहे हैं । सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है।

सावन 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार
22 जुलाई, दिन सोमवार: सावन माह का शुभारंभ, सावन का पहला सोमवार व्रत, महाकाल की पहली सवारी, कांवड़ यात्रा का प्रारंभ
23 जुलाई, दिन मंगलवार: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई, दिन बुधवार: श्रावण संकष्टी चतुर्थी या गजानन संकष्टी चतुर्थी
27 जुलाई, दिन शनिवार: सावन कालाष्टमी, सावन जन्माष्टमी
29 जुलाई, दिन सोमवार: सावन का दूसरा सोमवार व्रत, महाकाल की दूसरी सवारी
30 जुलाई, दिन मंगलवार: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई, दिन बुधवार: कामिका एकादशी
1 अगस्त, दिन गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत या सावन का पहला प्रदोष व्रत
2 अगस्त, दिन शुक्रवार: सावन शिवरात्रि
4 अगस्त, दिन रविवार: सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या
5 अगस्त, दिन सोमवार: सावन का तीसरा सोमवार व्रत, महाकाल की तीसरी सवारी
6 अगस्त, दिन मंगलवार: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत
7 अगस्त, दिन बुधवार: हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत
8 अगस्त, दिन गुरुवार: विनायक चतुर्थी
9 अगस्त, दिन शुक्रवार: नाग पंचमी
10 अगस्त, दिन शनिवार: कल्कि जयंती
11 अगस्त, दिन रविवार: तुलसीदास जयंती
12 अगस्त, दिन सोमवार: सावन का चौथा सावन सोमवार व्रत, महाकाल की चौथी सवारी
13 अगस्त, दिन मंगलवार: सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, सावन की दुर्गाष्टमी
16 अगस्त, दिन शुक्रवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी, वरलक्ष्मी व्रत, सिंह संक्रांति
17 अगस्त, दिन शनिवार: शनि प्रदोष व्रत, सावन का दूसरा प्रदोष व्रत
19 अगस्त, दिन सोमवार: सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, राखी, सावन का पांचवां सोमवार व्रत, सावन का समापन, पंचक प्रारंभ, महाकाल की पांचवी सवारी, लवकुश जयंती, संस्कृत दिवस

Chhattisgarh National Special