– रायपुर के ओमाया गार्डन स्थित मिस्टर स्नूकर द बिलियर्ड्स कैफे में आयोजित ‘मिस्टर स्नूकर सीजी ओपन 6 रेड स्नूकर टूर्नामेंट’ का भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 64 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
– टूर्नामेंट में रायपुर के साथ-साथ भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता को पेशेवर स्तर पर आयोजित करने के लिए नेशनल रेफरी अजयाजुल हक और लक्ष्य सेंगर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कुल ₹61,000 की इनामी राशि ने मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया।
सेमीफाइनल में सागर कशवानी और कलमुद्दीन ने बेहतरीन खेल दिखाया। कलमुद्दीन ने 58 पॉइंट्स का हाईएस्ट ब्रेक लगाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
फाइनल मुकाबले में Aditya Prakash Shukla ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि Nitin Nicholas उपविजेता रहे।
आयोजन सचिव मोहम्मद तौसीफ ने कहा कि प्रदेश में स्नूकर के प्रति खिलाड़ियों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है और 64 खिलाड़ियों के बड़े ड्रॉ को सफल बनाने में सभी खिलाड़ियों और कमेटी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

