मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे ओडिशा दौरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा पहुंचने का है, जहां वे दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक सभा में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड लौट आएंगे।
IAS और IPS अधिकारियों के लिए खुशखबरी – बढ़ा महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं (IAS, IPS, IFS) के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% करने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के 6 अक्टूबर 2025 के आदेश के अनुरूप लिया गया है।
20 नवंबर को अंबिकापुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर दौरे पर रहेंगी। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। 19–20 नवंबर को दो दिवसीय भव्य आयोजन में जनजातीय समाज की परंपराओं और योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ BJP नेताओं की सक्रिय भूमिका
छत्तीसगढ़ भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश पर कई विधायक और मंत्री बिहार में प्रचार अभियान में जुटे हैं। कार्यसमिति के सदस्य भी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं।
खेल जगत में छत्तीसगढ़ का जलवा
- सीके नायडू ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 242 रनों से हराया। देव आदित्य सिंह और प्रशांत साई पेकरा ने चार-चार विकेट लिए।
– फुटबॉल चैंपियंस लीग: रायपुर में मैट्स पैंथर्स ने बॉर्नियो क्लब को 4–1 से हराया।
– टेबल टेनिस चैंपियनशिप: रायपुर के खिलाड़ियों ने 10 खिताब जीते। अर्जुन मल्लोत्रा, समाया पांडे और कवीरा कश्यप का प्रदर्शन शानदार रहा।
- स्कूल क्रिकेट: ब्रह्माविद ग्लोबल स्कूल ने सेंट मेरी स्कूल को आठ विकेट से हराया। उत्कर्ष राज नाबाद 28 रन बनाकर हीरो रहे।
धमतरी में बाक्स क्रिकेट स्पर्धा आज से शुरू
नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा युवाओं में खेल भावना बढ़ाने के लिए बाक्स क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ आज शाम 7 बजे एकलव्य खेल परिसर में होगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
नगर में आज के प्रमुख आयोजन
- पंचानहिका महोत्सव व अंजनशलाका प्रतिष्ठा – श्रीपार्श्व पद्मावती सच्चियाय मंदिर, टैगोर नगर (सुबह 8 बजे)
- संत नामदेव वर्सी महोत्सव – संत बाबा नामदेव धाम, तेलीबांधा (सुबह 11 बजे)
- धरना-प्रदर्शन (सर्व अग्रवाल समाज) – अग्रसेन चौक, भैंसथान (सुबह 10:30 बजे)
- योग क्लास (सत्यदर्शन योगाश्रम) – सिविल लाइन, शाम 5 से 6 बजे तक

