छत्तीसगढ़ की खास खबरें,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुजरात प्रवास आज से शुरू

छत्तीसगढ़ की खास खबरें,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुजरात प्रवास आज से शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 8.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से गुजरात प्रवास पर रवाना हुए। दो दिवसीय इस दौरे के दौरान वे अहमदाबाद और केवड़िया में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गुजरात में मुख्यमंत्री साय की मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से होगी। वे गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे।

मुख्यमंत्री साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे तथा साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद वे केवड़िया पहुंचकर भारत पर्व 2025 और एकता प्रकाश पर्व में शामिल होंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
11 नवंबर को वे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेकर मंगलवार रात रायपुर लौट आएंगे।


जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज

रायपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर अटल नगर के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी सहायक आयुक्त, नोडल अधिकारी और सहयोगी शामिल होंगे।


SIR को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस की SIR संबंधी कमेटी आज राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
कमेटी के संयोजक मोहन मरकाम और सदस्य सुबह 11.30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।


छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया का अपडेट

राज्य में विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया तेजी से जारी है।
पिछले छह दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक BLO पहुंचे हैं। अब तक कुल मतदाताओं का 21 प्रतिशत कवरेज पूरा हो चुका है।
प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं।


रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

हॉर्स राइडिंग – रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा, ब्रेगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन फॉर्म, एनर्जी पार्क के पास, शाम 4 से 5.30 बजे तक।

निःशुल्क मॉक इंटरव्यू – विकास परिषद रायपुर द्वारा, नूतन स्कूल टिकरापारा, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक।

योग क्लास – सत्यदर्शन योगाश्रम, सिविल लाइन, शाम 5 से 6 बजे तक।


अलौकिक पार्श्वनाथ जिनालय में पंचान्हिका महामहोत्सव

रायपुर के टैगोरनगर स्थित श्रीअलौकिक पार्श्व-पद्मावती जिनालय में छह दिवसीय पंचान्हिका महामहोत्सव जारी है।
10 नवंबर को श्रीअलौकिक पार्श्वनाथ भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
यह आयोजन उपाध्याय भगवंत महेंद्र सागर और उपाध्याय भगवंत मनीष सागर की निश्रा में हो रहा है।


दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती पर परिचर्चा

चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर आज सुबह 11 बजे नवीन विश्राम गृह, कन्वेंशन हॉल रायपुर में परिचर्चा होगी।
विषय – स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता।
मुख्य वक्ता – प्रफुल्ल केलकर, भास्कर राव किन्हेंकर, डॉ. रविन्द्र ब्रम्हे।
अध्यक्षता – डॉ. राजेंद्र दुबे।


छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग फाइनल आज

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल आज शाम खेला जाएगा।
फाइनल मुकाबला ब्रह्मविद फुटबॉल एकेडमी और मैट्स पैंथर्स के बीच होगा।
आयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि क्वालिफायर और एलिमिनेटर राउंड में रोमांचक मैच खेले गए।

Chhattisgarh