रायपुर। रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात विधानसभा थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच एक बार फिर तेज गति और लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

