भारतीय जनता पार्टी की पुनः सदस्यता ग्रहण कर घर-वापसी में मुझे सुकून मिल रहा है – सावित्री जगत

भारतीय जनता पार्टी की पुनः सदस्यता ग्रहण कर घर-वापसी में मुझे सुकून मिल रहा है – सावित्री जगत

प्रदेश में भाजपा द्वारा नए सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 20 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में आज 1000 से अधिक उत्कल समाज की महिलाए सावित्री जगत के साथ घर वापसी कर सदस्यता ग्रहण की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीन स‍ितंबर से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए 880 000 2024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें की अपील की थी । इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा द्वारा नए सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 20 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में आज 1000 से अधिक उत्कल समाज की महिलाए सावित्री जगत के साथ घर वापसी के सा सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महिलाओं को गमछा पहना कर स्वागत किया।

वही उत्तर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रही सावित्री जगत ने पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्या गृहण किया उन्होंने कहा घर वापसी कर मुझे सुकून मिल रहा है।..

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा ‘भगवान ने देश और जनता की सेवा करने के लिए हम सभी को भारतीय जनता पार्टी में भेजा है। हम भगवान के दूत बनकर आए हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि जन सेवा करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाएं। और उन्होंने कहा ‘सौभाग्यशाली है, हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल ‘भारतीय जनता पार्टी’ के फिर से सदस्य बनने जा रहे हैं। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मातृशक्ति साक्षात देवी स्वरूपा हैं। जो धर्म की रक्षा करती हैं। सभी महिलाओं को देश और धर्म की रक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना है यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कही।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
नई महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप मातृ शक्ति पहले से ही भाजपा के साथ है। पिछले चुनावों में आपने भाजपा को वोट देकर अपना काम किया था अब आपको सदस्य बनकर काम करना है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मसम्मान के लिए काम कर रही है। मुफ्त में राशन, महतारी वंदन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वानिधि आदि योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ गरीबों और महिलाओं को मिल रहा हैं।

श्री अग्रवाल ने नई महिला सदस्यों से अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, जयंती भाई पटेल, अशोक बजाज, अकबर अली, रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh