प्रदेश में राज्य सरकार से 166 महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिली है. जिसके मुताबिक 25 सौ वर्गफुट में महतारी सदन बनेगा. इस महतारी सदन में महिलाओं को खास सुविधाएं दी जाएंगी. बता दें कि 166 महतारी सदन बनाने 49 करोड़ 80 लाख रुपए जारी किया गया है. और अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति मिली है, साथ ही 50 से अधिक महतारी सदन बनकर तैयार हो चुके हैं. वहीं आगामी 5 साल में सरकार सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन तैयार करेगी.
