छत्तीसगढ़ में आज का दिन आयोजन और गतिविधियों के लिहाज से बेहद खास रहेगा। एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे, वहीं प्रदेशभर में नगर निगमों की सामान्य सभा की बैठक और राज्य स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीएम विष्णुदेव साय का अंबिकापुर दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर में गृह ग्राम बगिया से हेलीपैड के माध्यम से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
समय — दोपहर 2 बजे: बाबा कार्तिक उराव जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत
शाम 3:35 बजे: अंबिकापुर से हवाई मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान
शाम 5 बजे: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचना
नगर निगमों की सामान्य सभा आज
आज प्रदेशभर में नगर निगमों की सामान्य सभा की बैठक आयोजित होगी। नए परिषद के बजट के बाद यह दूसरी सामान्य सभा है।
बैठक में कुल 14 एजेंडा चर्चा के लिए रखे जाएंगे
प्रारंभिक 1 घंटे प्रश्नकाल — पार्षद वार्डों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे
राज्य स्थापना दिवस पर भव्य राज्योत्सव
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम होंगे। सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। प्रमुख जिलों में कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे —
राजनांदगांव — डॉ. रमन सिंह
बिलासपुर — तोखन साहू
बस्तर — उप मुख्यमंत्री अरुण साव
दुर्ग — उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
सरगुजा — कृषि मंत्री रामविचार नेताम
जिला स्तर पर आयोजित राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, प्रदर्शनी, तथा छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और विकास की झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष राज्योत्सव 2025 को जनभागीदारी के रूप में मनाया जा रहा है।

