रायपुर में हेरोइन तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 1.40 लाख की ड्रग्स बरामद

रायपुर में हेरोइन तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 1.40 लाख की ड्रग्स बरामद

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम ज़ोन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) तस्करी मामले के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई है।

– पुलिस के अनुसार थाना कबीर नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 261/25 में पहले 27 दिसंबर 2025 को एक महिला और उसके पति से कुल 24.07 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। उसी प्रकरण में फरार चल रहे सुखराज सिंह निवासी भिलाई और सत्यम चंद्राकर निवासी रायपुर की लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, एडीसीपी राहुल देव शर्मा तथा एसीपी ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सुखराज सिंह ने खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे छिपाकर रखी हेरोइन निकालकर पेश की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Chhattisgarh Crime