गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार

गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार

– रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर-7 से लगभग 18 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

– पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में टीम ने घेराबंदी कर राघवेन्द्र सिंह (22) और झम्मन सिंह (38) को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उनके बैग से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।

आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त गांजा और मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 27 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Chhattisgarh Crime