केंद्रीय बजट 2026 लाइव: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

केंद्रीय बजट 2026 लाइव: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है. निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश कर रही हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का ज़ोर औद्योगिक विकास को बढ़ाना है और पिछले साल 15 अगस्त के बाद से 350 से अधिक आर्थिक सुधार किए गए.

वित्त मंत्री ने कहा, “आर्थिक विकास को तेज़ करने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं – सात रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफ़ैक्चरिंग को बढ़ाना; पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फ़िर से नया करना; चैंपियन एमएसएमई बनाना; इंफ़्रा को बढ़ावा देना; लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना.”

उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में अगले 5 वर्षों में बायोफ़ार्मा में 10 हज़ार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है.

रेयर अर्थ के लिए वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

  • ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ के लिए स्पेशल कॉरिडोर
  • इस कॉरिडोर का नाम होगा रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर

– इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40 हज़ार करोड़ रुपये का प्रस्ताव

  • कंटेनर मैन्युफ़ैक्चरिंग के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये का प्रस्ताव
  • एसएमई सेक्टर के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये का ग्रोथ फ़ंड
  • माइक्रो एंटरप्राइज़ेज के लिए 2 हज़ार करोड़ रुपये दिए जाएंगे
  • अगले 5 साल में 100 नए वाटर-वे
  • युवाओं के प्रशिक्षण के लिए कई केंद्र बनाने का भी प्रस्ताव
  • 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव

Uncategorized