एयर इंडिया की फ्लाइट में अनियंत्रित व्यवहार करना युवक को पड़ा भारी, सुरक्षाकर्मियों ने लिया हिरासत में

एयर इंडिया की फ्लाइट में अनियंत्रित व्यवहार करना युवक को पड़ा भारी, सुरक्षाकर्मियों ने लिया हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति जसकीरत सिंह को एयर इंडिया की फ्लाइट में अनियंत्रित व्यवहार के लिए हिरासत में लिया। वह अपने माता-पिता के साथ लंदन जा रहा था। यात्री पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है।

बीच रास्ते में वापस लौटी फ्लाइट
बता दें कि यात्री ने फ्लाइट के अंदर जमकर हंगामा किया था। दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में पंजाब के कपूरथला का रहने वाले यात्री इस कदर केबिन क्रू से बदसलूकी की थी कि फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट को वापस लौटाकर दिल्ली में लैंडिंग कराई गई।

दिल्ली में वापस कराई गई लैंडिंग
एयर इंडिया की तरफ से बयान जारी करके कहा गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 111 दिल्ली से लंदन लिए एक यात्री के गंभीर दुर्व्यवहार के कारण प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। आगे कहा गया कि मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान न देते हुए यात्री ने फ्लाइट के अंदर हंगामा जारी रखा। जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को चोट भी गई।

दिल्ली में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्री को उतारकर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। पुलिस में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। खास बात है कि यात्री के हंगामे के कारण अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट को री शेड्यूल करके लंदन के लिए फिर से रवाना किया है।

Crime