मलेरिया को करेंगे कंट्रोल”, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का दावा

मलेरिया को करेंगे कंट्रोल”, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का दावा

नक्सल प्रभावित बस्तर में मलेरिया दशकों से बड़ी समस्या रही है. स्वास्थ्य विभाग हर साल मलेरिया से निपटने के लिए लाखों रुपए खर्च करता है. लाखों खर्च करने के बावजूद इस बीमारी पर रोकथाम करना पूरी से मुश्किल रहा है. इस बार बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएम विष्णु देव साय ने खुद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भेजा है.

”मलेरिया को करेंगे कंट्रोल”: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और कसावट लाने के उद्देश्य से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने 3 दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे. दौरे के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज और महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायज़ा लिया.

Chhattisgarh