काली पट्टी बांधकर विरोध, मुस्लिम समाज ने राजीव चौक में दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विरोध, मुस्लिम समाज ने राजीव चौक में दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

– राजधानी रायपुर में मंगलवार को शहर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज का आक्रोश सामने आया।

– शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद राजधानी के राजीव चौक, छोटा पारा में मुस्लिम समाज के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने बाजुओं में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और हाथों में “संविधान बचाओ” व “दमन बंद करो” जैसे नारे लिखे पोस्टर थामे हुए थे।
धरने के पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई।

शहर सिरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी और 36गढ़ मुस्लिम महासभा के एजाज कुरैशी ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई ने पूरे मुस्लिम समाज को गहरी चिंता और पीड़ा में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बड़ी कार्रवाई के नाम पर सैकड़ों मुस्लिम परिवारों के बुजुर्गों और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी सामाजिक छवि अब तक सम्मानजनक और बेदाग रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि इन लोगों को हिरासत में लेने का ठोस और विधिसम्मत आधार क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। समाज के नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूछताछ करना कानून-व्यवस्था का हिस्सा है और मुस्लिम समाज को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आपत्ति पूछताछ के तरीके को लेकर है।
नेताओं का कहना है कि जिस प्रकार आधी रात को महिलाओं—वह भी बुजुर्ग महिलाओं—और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके घरों से उठाया गया, वह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि एक सभ्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के भी खिलाफ है।

Chhattisgarh