रायपुर में युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

रायपुर में युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

– राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद की गई है।

– पुलिस के अनुसार नॉर्थ जोन के अधिकारियों को अवैध हथियार लेकर घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान 16 फरवरी को सूचना मिली कि CSEB मैदान के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29 वर्ष) निवासी तिरंगा चौक, डीडी नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल और मैग्जीन मिली। पुलिस ने जब हथियार के वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका और टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गुढ़ियारी थाना में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जब्त पिस्टल कहां से और किससे प्राप्त हुई, इस संबंध में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियार रखने और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Chhattisgarh Crime