
नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्र.-8 में पार्षद गौरी बाई देवांगन के नेतृत्व में होली मिलन समारोह मनाया गया। पार्षद गौरी बाई देवांगन के नेतृत्व में गौरीपुत्र आचु देवांगन, रूखमणी देवांगन, सुनीता देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, नंदनी देवांगन, पुष्पा देवांगन, करुणा देवांगन, नेहा देवांगन, टेकराम देवांगन, महेश देवांगन, शेखर देवांगन, मीना सोनी एवं चंद्रिका धीवर ने पूरे वार्ड में घूमकर वार्डवासियों को होली की बधाई दी।