रायपुर में हजरत सैय्यद बाबा खाकी शाह वली रह. अलैह का 60वां उर्स पाक 8 और 9 मई को, कव्वाली और शमा महफिल होगी आकर्षण का केंद्र

रायपुर में हजरत सैय्यद बाबा खाकी शाह वली रह. अलैह का 60वां उर्स पाक 8 और 9 मई को, कव्वाली और शमा महफिल होगी आकर्षण का केंद्र

रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत सैय्यद बाबा खाकी शाह वली रह. अलैह का 60वां उर्स पाक बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स के अवसर पर 08 मई शुक्रवार को मगरिब की नमाज के बाद संदल व चादर पेश की जाएगी। साथ ही जायरीन के लिए आम लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया है।

उर्स के पहले दिन रात्रि 9 बजे से पद्मश्री मदन चौहान द्वारा शमा महफिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं 09 मई शनिवार को मगरिब की नमाज के बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजे से हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल फरीद हुसैन शाही की जानिब से शानदार कव्वाली प्रोग्राम पेश किया जाएगा।

उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश का अनूठा आयोजन है, जहां शीतला माता मंदिर की घंटियों और मस्जिद की अजान की सदाएं कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं।

उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फारूख मेमन ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सलीम राज तथा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

दरगाह शरीफ के खादिमे आस्ताना सैय्यद जावेद अली, सैय्यद परवेज अली एवं सैय्यद जुनैद अली रहेंगे। वहीं उर्स कमेटी के कोषाध्यक्ष मुख्तार अहमद कुरैशी हैं। उर्स कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।

उर्स कमेटी ने सभी अकीदतमंदों और शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उर्स को कामयाब बनाने और सवाब हासिल करने की अपील की है।

Uncategorized