यूरिया की कमी जल्द होगी पूरी, 2 दिन में पहुंचेगी खाद की बड़ी खेप: विजय शर्मा

यूरिया की कमी जल्द होगी पूरी, 2 दिन में पहुंचेगी खाद की बड़ी खेप: विजय शर्मा

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा राजनांदगांव सर्किट हाउस पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यूरिया की किल्लत जल्द दूर की जाएगी. विजय शर्मा ने कहा कि 2 दिनों के भीतर खाद की खेप आ रही है.

राजनांदगांव दौरे पर स्पीकर और डिप्टी सीएम: जिला पंचायत सभा कक्ष में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने के लिए दोनों नेता पहुंचे थे. दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की.

Chhattisgarh