जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जम्मू क्षेत्र में 11 लोगों की मौत, जिनमें 7 वैष्णो देवी तीर्थयात्री शामिल हैं, जबकि 21 घायल बताए जा रहे हैं। कई लोग अब भी मलबे में दबे हैं।
भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, जम्मू–श्रीनगर व अन्य हाईवे बंद और 23 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। कठुआ में रावी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पार कर गया, वहीं चिनाब, तवी व उझ नदियां भी उफान पर हैं।
हिमाचल में 12 बार अचानक बाढ़ और कई भूस्खलनों से संपर्क मार्ग टूट गए। मनाली–लेह और चंडीगढ़–मनाली हाईवे के हिस्से बह गए, पर्यटक फंसे हुए हैं।
उत्तराखंड में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घर और होटल डूब गए, जबकि अरुणाचल के तवांग में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं।
दिल्ली में भी यमुना के खतरे के निशान पार करने की चेतावनी दी गई है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

