रायपुर, पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी, जिसे चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार किया गया था। इसके आधार पर इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर के सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है।
पदोन्नत अधिकारी
- पंकज चंद्रा (जन्म : 21 जून 1972)
- भावना पांडेय (जन्म : 11 नवम्बर 1974)
- विमल कुमार बाईस (जन्म : 1 जुलाई 1968)
- हरीश राठौर (जन्म : 6 जुलाई 1971)
- वेदव्रत सिरमौर (जन्म : 22 फरवरी 1972)
- राजश्री मिश्रा (जन्म : 19 जून 1970)
- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (जन्म : 8 जुलाई 1977)
गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि इनकी नियुक्ति से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और इससे उनका मनोबल भी ऊंचा होगा।
