रायपुर। धनतेरस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि आए।
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के धनतेरस को आरोग्य, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का पर्व बताते हुए कहा कि यह अवसर केवल धन और आरोग्य प्राप्ति का नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान देने का भी है।
उन्होंने अपील की —
“इस धनतेरस, आइए हम सब मिलकर संकल्प लें… स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध छत्तीसगढ़ का दीप जलाएं।”
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान और समृद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया।

