राजधानी रायपुर में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। डीडीनगर थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक ओवर ब्रिज के पास कांकेर रोड वेज की एक यात्री बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, बस ड्राइवर का पैर टूट गया है और उसके सिर में भी गंभीर चोट आई है। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
संजोग अच्छा रहा कि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुआ।

