रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह त्योहार आनंद, उल्लास और सद्भाव का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा— “समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली हो, यही कामना है।”
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाते हुए स्वच्छता, सुरक्षा और सद्भाव का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश को नई ऊर्जा, समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

