– ADR की वित्तीय वर्ष 2024-25 की ताज़ा रिपोर्ट ने देश में राजनीतिक चंदे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, BJP को छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा मिला है, जबकि कांग्रेस इन राज्यों में काफी पीछे नजर आई।
– देशभर में चंदे का आंकड़ा
ADR के विश्लेषण के अनुसार, 2024-25 में राष्ट्रीय दलों को 20 हजार रुपये से अधिक के कुल 6648.56 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसमें 92% से ज्यादा हिस्सा कॉर्पोरेट घरानों का है।
रिपोर्ट बताती है कि BJP को बाकी सभी दलों की तुलना में 10 गुना से भी ज्यादा फंडिंग मिली।
वहीं Bahujan Samaj Party (BSP) ने लगातार 19वें साल भी 20 हजार से अधिक का कोई चंदा घोषित नहीं किया।
तीन राज्यों की तस्वीर एक नजर में
छत्तीसगढ़ – BJP का दबदबा
छत्तीसगढ़ में तस्वीर सबसे ज्यादा एकतरफा रही।
BJP को मिले -76.29 करोड़ रुपये
कांग्रेस को मिले- सिर्फ 17 लाख रुपये
मध्य प्रदेश-
BJP – 54.03 करोड़ रुपये
कांग्रेस -काफी कम हिस्सेदारी
राजस्थान-
BJP – 87.51 करोड़ रुपये
कांग्रेस – पीछे
AAP और CPI(M) को शून्य चंदा
छत्तीसगढ़ में कुल 76.46 करोड़ के चंदे में BJP की हिस्सेदारी करीब 99.8% रही।
रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में BJP को मिलने वाला ज्यादातर फंड कॉर्पोरेट सेक्टर से आया, जिसमें लगभग 69.79 करोड़ रुपये कॉर्पोरेट दानदाताओं ने दिए.
क्या कहते हैं आंकड़े?
हर चुनाव से पहले उठने वाला सवाल- राजनीतिक दलों को पैसा कहां से मिलता है?—इस रिपोर्ट से काफी हद तक साफ होता है।
कॉर्पोरेट फंडिंग का दबदबा
BJP को भारी बढ़त
कांग्रेस समेत अन्य दलों की फंडिंग कमजोर है।
ADR की यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि देश में राजनीतिक फंडिंग का झुकाव बड़े पैमाने पर BJP की ओर है, खासकर हिंदी बेल्ट के राज्यों में। वहीं कांग्रेस और अन्य दलों के सामने फंड जुटाना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

