कुँवरगढ़ के इतिहास को नई पहचान,31 मार्च से तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य आगाज़

कुँवरगढ़ के इतिहास को नई पहचान,31 मार्च से तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य आगाज़

धरसीवां का ऐतिहासिक नगरी कुँवरगढ़ का गौरवशाली अतीत अब एक बार फिर जीवंत होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की पहल पर पहली बार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तीन दिवसीय ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से होगा। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के करीब 15 प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। लोक संगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक कलाओं का रंगारंग संगम दर्शकों को राज्य की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराएगा।

महोत्सव के साथ-साथ एक विशाल मेला और व्यापारिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जहां स्थानीय व्यापारियों और स्व-सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह महोत्सव कुँवरगढ़ के ऐतिहासिक गौरव को नई पहचान देगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

विधायक अनुज शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस महोत्सव में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं और अपनी परंपराओं का हिस्सा

Chhattisgarh