ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों को रोकने की कोशिश करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगी.
ईरान ने कहा है कि अमेरिका की धमकियां ‘ग़ैरक़ानूनी’ हैं और यह ‘समुद्री डकैती’ जैसी हरकत है.
न्यूज़ एजेंसी आईआरआईबी में जारी बयान में ईरान ने कहा कि वह युद्ध ख़त्म होने के बाद भी होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा.
ईरान ने साफ़ किया कि दुश्मन से जुड़े जहाज़ों को ईरानी समुद्री सीमा से गुज़रने का अधिकार नहीं है.
खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए ईरान की सेना ने कहा, “क्षेत्र के बंदरगाहों की सुरक्षा या तो सबके लिए होगी या किसी के लिए नहीं.”
“अगर अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया तो फ़ारस की खाड़ी और ओमान सागर का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा.”
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अब अमेरिका होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले ज़हाजों की नाकेबंदी करेगा.

