रायपुर में देर रात तक पुलिस की सख्त चेकिंग, गुंडा-बदमाशों पर कसी नकेल

रायपुर में देर रात तक पुलिस की सख्त चेकिंग, गुंडा-बदमाशों पर कसी नकेल

– राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात तक सघन पुलिस चेकिंग अभियान चलाया गया।

– इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए व्यापक कार्रवाई की।

पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, वहीं कई लोगों की तलाशी भी ली गई। जिन व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है,

उनकी विशेष रूप से निगरानी की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत देर रात तक प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। वाहनों की भी जांच की गई, जिसमें कागजात, संदिग्ध सामान और नियमों के पालन की बारीकी से जांच शामिल रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Chhattisgarh Crime