रायपुर में चाकूबाजी: हत्या की नीयत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में चाकूबाजी: हत्या की नीयत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

– राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

– पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने प्रार्थी विवेक साहू अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी दौरान रामा साहू नामक युवक अचानक वहां पहुंचा और जेब से धारदार चाकू निकालकर “जय श्रीराम” बोलते हुए उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों की मदद से आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।

Chhattisgarh Crime