Kesari में खलनायक सैदुल्लाह खान की दमदार भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता Rakesh Chaturvedi Om आज रायपुर पहुंचे। उन्होंने राजधानी के वीआईपी रोड स्थित Grand Parampara में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की और शहर के पत्रकारों से मुलाकात कर खुशी जाहिर की।
राकेश चतुर्वेदी “ओग” ने Akshay Kumar अभिनीत फिल्म केसरी में मुख्य खलनायक सैदुल्लाह खान का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई थी। फिल्म के क्लाइमैक्स में ईश्वर सिंह और सैदुल्लाह खान के बीच का दृश्य दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
मशहूर अभिनेता Naseeruddin Shah को अपना आदर्श मानने वाले राकेश चतुर्वेदी ने केसरी के बाद कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। इनमें Pad Man, The Lady Killer सहित अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री छॉलीवुड की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। राकेश चतुर्वेदी अब जीजीएम प्रोडक्शन की पारिवारिक फिल्म “चंदन” से टेक्निकल डायरेक्टर के रूप में भी जुड़ने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता गुड्डु त्रिपाठी और निर्देशक गुरमीत गुरदत्ता हैं।
रायपुर प्रवास के दौरान उनके साथ गुड्डु त्रिपाठी, गुरमीत गुरदत्ता, सुनील जग्गी और संतोष शुक्ला भी मौजूद रहे।

