ग्राम आसौंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

ग्राम आसौंदा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

तिल्दा-खरोरा क्षेत्र के ग्राम आसौंदा में वन विभाग और उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सुशासन तिहार के माध्यम से की गई शिकायतों पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संयुक्त कार्रवाई की। इस मामले को जनपद उपाध्यक्ष दुलारी सुरेंद्र वर्मा ने लगातार उठाया, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र वर्मा ने शिकायतों का लगातार अनुसरण किया।
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान शीतला मंदिर क्षेत्र, नर्सरी परिसर और अन्य स्थानों से अर्जुन, नीम, इमली, बहेड़ा, करही एवं अन्य प्रजातियों की भारी मात्रा में लकड़ी बरामद की गई। अधिकारियों ने मौके पर लगभग 500 ट्रैक्टर लकड़ी होने का अनुमान जताया है। साथ ही एम/एस चंद्राकर ट्रेडर्स और एम/एस केजीएन कोल डिपो से जुड़े दो कोयला भट्टों को सील किया गया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग की पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जब्त लकड़ी और कोयले की वास्तविक मात्रा घोषित की जाए तथा पर्यावरणीय स्वीकृतियों, भूमि उपयोग, लकड़ी के स्रोत और वित्तीय लाभार्थियों की संयुक्त जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं को मिली कथित धमकियों की भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई

Uncategorized