मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट

मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मानसून सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा परिसर में हुई इस आत्मीय भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के समसामयिक विषयों एवं विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

मानसून सत्र के पहले दिन हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसने सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Chhattisgarh