राजधानी रायपुर में उत्कल समाज की नामी समाज सेवी सावित्री जगत प्रकरण में नया और सकारात्मक मोड़ सामने आया है। प्रार्थी अम्बरीन खातून ने अपनी पूर्व में की गई शिकायत वापस लेते हुए कहा है कि उनका आपसी मतभेद और गलतफहमी के कारण उन्होंने आवेश में आकर शिकायत दर्ज कराई थी।
गौरतलब है कि 17 सितंबर को अम्बरीन खातून ने सावित्री जगत के खिलाफ आर्थिक लेन-देन को लेकर शिकायत की थी। बाद में अपनी गलती का एहसास होने उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली ।
अम्बरीन खातून ने अपने बयान में कहा कि समाज और परिवार के स्तर पर उनके तथा सावित्री जगत के बीच काफ़ी लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। कुछ मतभेदों के चलते उनके बीच मनमुटाव पैदा हो गया था और अन्य लोगों के बहकावे में आकर उन्होंने अपनी बहन समान सावित्री जगत के खिलाफ शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ, जिसके चलते उन्होंने अपनी सभी शिकायतें वापस ले लिया ।
अम्बरीन ने कहा कि अब हम दोनों बहनो के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है और अब हम लोग सावित्री जगत जी के साथ आपसी प्रेम, पारिवारिक तथा सामाजिक सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।
इस घटनाक्रम को समाज में संवाद और आपसी समझदारी से विवादों के समाधान का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

