रायपुर में 20 जून को सजेगी फिल्मी गीतों की महफिल, 40 से अधिक गीतों और भजनों की होगी प्रस्तुति

रायपुर में 20 जून को सजेगी फिल्मी गीतों की महफिल, 40 से अधिक गीतों और भजनों की होगी प्रस्तुति

स्वरांश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 20 जून 2026, शनिवार को रायपुर के रवींद्र मैदान स्थित मायाराम सुरजन हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 40 फिल्मी गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम की डायरेक्टर रेना मलिक हैं, जबकि प्रमुख सहयोगी के रूप में शशांक मलिक की भूमिका रहेगी। मंच संचालन लक्ष्मी नारायण लोहाटी करेंगे। आयोजन में पल्लवी राव, पंचमी सेनदे, क्रिकेट सिंह, डॉ. जीशान खान, अतीक रहमान, संजय सिंह, प्रह्लाद शेलार और शशांक मलिक सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायकों और गायिकाओं द्वारा सदाबहार गीतों को प्रस्तुत किया जाएगा। विशेष रूप से लोकप्रिय गीत “तुम पुकार लो” और “तुमसे मिलके जिंदगी” भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

स्वरांश म्यूजिकल ग्रुप ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मीडिया और शहरवासियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

Uncategorized